सरसों के खेत में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय मधुमालती का शव रानीपुर बेलाड़ी गांव के सिवान में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बेलाड़ी गांव में के सिवान में 32 वर्षीय मधुमालती का शव की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई अपर पुलिस अधक्षीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

