चेकिंग में लापरवाही पर दो दारोगा निलंबित
प्रतापगढ़। रात में हाईवे से लेकर जनपद की सीमाओं, बाजारों, समेत मिश्रित आबादी में चेकिंग पर एसपी का जोर है। संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों को चेक करने के लिए पुलिस कर्मियों का हर थाने का रोस्टर बना है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कोहंड़ौर थाने के दारोगा इनामुल हक व कोतवाली नगर के दारोगा तेज बहादुर को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई को कुछ हद तक अयोध्या के कार चालक की हत्या करने वाले बदमाशों के वाहन की चेकिंग न हो पाने से भी जोड़कर देखा जा सकता है। इस मामले में
![]() |
| सांकेतिक |
हाईवे पर पेट्रोलिंग करने व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने में कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही भी मिली है। कोहंडौर सीमा से लेकर प्रयागराज सीमा के देल्हूपुर तक की ड्यूटी एसपी द्वारा चेक कराने पर दो दारोगा सक्रिय नहीं पाए गए। उनको एसपी डा. अनिल कुमार ने तलब किया। सवाल पूछे कि उस रात वह कहां थे, क्या चेकिंग की, कितने वाहन देखे, चेकिंग में कौन सा बिंदु खास देखने का निर्देश था... इन सवालों का जवाब उक्त दोनों उपनिरीक्षक न दे सके। इस पर उन पर कार्रवाई हो गई।


