संदिग्ध हालात में होमगार्ड की मौत, अचानक बिगड़ी..
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा दूबे गांव के 40 वर्षीय होमगार्ड रिख्खी राम पुत्र राम उग्रह की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ी तो परिजनों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह घटना देर की बताई जा रही है रात्रि तकरीबन 10 बजे बनकटवा दूबे गांव के कुछ लोग एक 35 वर्षीय व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचे जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
होमगार्ड के मौत की सूचना पर भारी संख्या में होमगार्ड भी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज जा पहुंचे। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मौत की सूचना मेमो के जरिए कप्तानगंज पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी ने घटना की पूरी जानकारी लिया।


