ईओ की कुर्सी पर बैठे युवक की तस्वीर वायरल
प्रयागराज, चायल: नगर पंचायत चायल के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की कुर्सी काफी समय से खाली चल रही है। एसडीए म को ईओ का अतिरिकत प्रभार सौंपा गया है।
लेकिन वह नगर पंचायत कार्यालय कभी-कभार ही आते हैं। सोमवार को ईओ की कुर्सी पर एक अज्ञात युवक के बैठे होने की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो नगर पंचायत में खलबली मच गई। सक्रिय हुए अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।
हालांकि, दैनिक जागरण ऐसी किसी प्रसारित तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। सोमवार को चायल नगर पंचायत की एक तस्वीर फेसबुक, वाट्सएप समेत इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर प्रसारित हुई। इस संबंध में उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ का दावा है कि प्रसारित तस्वीर करीब दो साल पहले की है। उस समय कार्यालय में कार्य चल रहा था, तभी यह युवक कुर्सी और अन्य सामान ला रहा था।


