ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मुकदमा
प्रयागराज, बाहः खेड़ा ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। उदयपुर, खेड़ा राठौर के संजू की बेटी प्रिया का विवाह दो वर्ष पूर्व लवेरा पुरा, जैतपुर के सुनील से हुआ था। संजू ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उससे दहेज की मांग की जा रही थी। कई बार पंचायत हुईं लेकिन ससुरालीजन की हरकतें बंद नहीं हुईं।
चार अक्टूबरी को प्रिया की मृत्यु की सूचना मिली। संजू ने बताया कि बेटी का शव फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। जैतपुर पुलिस ने बताया कि संजू की तहरीर पर बेटी के पति सुनील कुमार, ससुर अशोक कुमार, सास रामकुंवर, जेठ रामकुमार, चाचिया सास कुंती देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

