रील बनाने के लिए नकली पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे 8 बच्चे, हुए गिरफ्तार
डेस्क, न्यूज। बिहार के किशनगंज शहर की पंजाब नेशनल बैंक में हथियारों के साथ युवकों को देख हड़कंप मच गया. सभी युवक बैंक में घुस गए. लोगों ने बैंक में डकैती की आशंका पर इसकी जानकारी पुलिस को दी. बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए.
![]() |
| बिहार पुलिस |
बैंक को चारों ओर से घेर लिया. 10 से ज्यादा पुलिस के जवान बैंक के अंदर घुसे. उन्होंने अंदर मोर्चा संभालकर बैंक की तलाशी ली. बिल्डिंग की छत पर पुलिस को आठ युवक मिले. उनके पास से जो हथियार बरामद हुए उसे देख पुलिस हैरान रह गई
बैंक में हथियार लेकर घुसे युवक नाबालिग थे. वहीं, उनके पास से बरामद हुई पिस्टल नकली थी. युवकों के पास से लाइटर और मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि वह रील बनाने के लिए नकली पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे थे


