ऑनलाइन भी बिकेंगे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद
लखनऊ : नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली के पावन अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए विशेष उत्पाद आनलाइन भी बिकेंगे। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि प्रयास है कि सभी जिलों के धार्मिक स्थलों व मुख्य बाजारों में समूह की
![]() |
| संकेत |
दुकानों के लिए उचित स्थान दिलाया जाए। साथ ही विभिन्न आनलाइन प्लेटफार्म अमेजान, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से भी उत्पादों की अधिक से अधिक बिक्री कराई जाए। जिलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा गाय के गोबर से लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दीये, दोना पत्तल, हवन सामग्री का काम भी किया जा रहा है।


