चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, चार यात्रियों की मौत, 14 जख्मी...
यूपी। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार दोपहर रेल हादसा हो गया। यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही। 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ।पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
लखनऊ - 8957409292
गोंडा- 8957400965
सीवान - 9026624251
छपरा - 8303979217
देवरिया सदर- 8303098950
हादसे के कारण इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
-15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।


