सोशल मीडिया पर वायरल रहे पूर्व जज ने ज्वाइन की बीजेपी, बयान की वजह से सुर्खियों में रहे।
एमपी न्यूज। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्या बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जस्टिस रोहित आर्या (Justice Rohit Arya) अप्रैल 2024 में ही रिटायर हुए थे। वह एमपी हाई कोर्ट के सबसे चर्चित जज रहे हैं। उन्होंने ही 2021 में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Stand-up comedian Munawar Faruqui) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
जस्टिस रोहित आर्या ने साल 2021 में कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी और नलिन यादव (Nalin Yadav) को धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के एक मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया था।
अपने आदेश में उन्होंने कहा था कि संविधान के मुताबिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बाद में हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मुनव्वर फारुकी को जमानत दे दी थी।

