यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस अयोध्या समेत 5 जिलों के बदले डीएम
Up News: यूपी में देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, यूपी में अयोध्या समते 5 जिलों के डीएम बदले गए हैं। चंद्र विजय सिंह को अब अयोध्या डीएम की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया की कमान संभालेंगे और बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र बनाया गया है।
इसके अलावा दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं की जिम्मेदारी दी है। वहीं एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को मिली है।

