पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती से मिला व्यापारियों का एक- प्रतिनिधिमंडल
बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती से मुलाकात कर विगत दिनों गांधीनगर इलाके में हुए मोहित यादव अपहरण कांड में दोषी लोगों के अलावा किसी राजनीतिक दबाव में गांधीनगर इलाके के किसी भी निर्दोष व्यापारी को प्रताड़ित न किया जाए।
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस कांड में जो भी दोषी व्यक्ति है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा गांधीनगर इलाके के किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। व्यापारी निश्चित होकर अपनी दुकानों को खोलें इस अवसर पर संत कुमार कसौधन, आकाश कसौधन, संजय गुप्ता, पवन अग्रहरि ,नीरज कसौधन, वीरेंद्र बरनवाल, बृज किशोर कसौधन, आशूअग्रहरि, सचिनजयसवाल, सोनू कसौधन आलोक शुक्ला अजय कसौधन सचिन गुप्ता ऋतिक कसौधन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी समाज के लोग उपस्थित रहे।

