ओम बिरला लोकसभा स्पीकर चुने गए, ध्वनि मत से पारित हुआ प्रस्ताव
डेस्क न्यूज। लोकसभा चुनाव के बाद परिणाम जारी हुआ जिसके बाद लोकसभा स्पीकर कौन बनेगा चर्चाएं बनी हुई थी।
लोकसभा में स्पीकर के पद को लेकर चुनाव जारी है। एनडीए (NDA) की ओर से ओम बिरला (Om Birla) हैं।
तो विपक्षी गठबंधन (Alliance) ने के सुरेश (Suresh) को उम्मीदवार बनाया है। आप को बता दे एनडीए के पास लोकसभा में 293 सांसद हैं। जब की सत्तारूढ़ गठबंधन को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister Jagan Mohan Reddy) की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चार सांसदों का समर्थन भी मिलने की उम्मीद है।
जिससे इसकी संख्या 297 हो जाएगी। विपक्ष के पास कम से कम 236 सांसद हैं। और उसे छोटी पार्टियों और कुछ निर्दलीयों से भी समर्थन मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने सदन में ओम बिरला (Om Birla) के नाम का प्रस्ताव पेश किया है।

