पुल से कुँवानो नदी में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत.. मचा हड़कंप
बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के पुल से युवक ने गुरुवार की शाम करीब छः बजे नदी में छलांग दी, गिरने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पुल पर पहुंच गए।
लालगंज थानाअध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, चौकी इंचार्ज लालगंज रामभवन प्रजापति और पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से आधे घंटे के कठिन परिश्रम से उसे बाहर निकलवाया गया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुका था। मृतक लालगंज थाना क्षेत्र के चौबाह गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटई के रूप में हुई। चौबाह गांव निवासी संतोष अपने परिवार के जीवन यापन के लिए लालगंज कस्बे में दुकानों पर पल्लवदारी का काम करता था।
पारिवारिक अनबन के कारण उनकी पत्नी मायावती बेटे अमित कुमार उम्र लगभग दो वर्ष के साथ लगभग एक वर्ष से अपने मायके कैतहा में रह रही है। घटना की सूचना मिलते ही अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड ने शव का पंचनामा भरवा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।