Basti News: सरयू नदी के पुल पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत..

 सरयू नदी के पुल पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

-शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मार्ग दुर्घटना में दो की मौत,मचा कोहराम 

-कलवारी थाना क्षेत्र के सिंगही गांव का मामला 

-सरयू नदी के टाण्डा पुल पर ट्रक की चपेट में बाइक सवार घायल

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पुल पर सुबह 11 बजे करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर कलवारी व अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल अलीगंज अम्बेडकर नगर में होने से पुलिस ने घायलों को एम्बुलेस से मेडिकल कॉलेज अकबर भेजा जहां डाक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में युवती ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में हड़कम्प मचा हुआ है। 


    कलवारी थाना क्षेत्र सिंगही गांव निवासी शशि श्रीवास्तव के बेटी आंशी की शुक्रवार को शादी है। शादी शशि श्रीवास्तव के ससुराल पेठिया नदेसर अम्बेडकर नगर से होना है। अकबरपुर के अधियरवा निवासी निखिल श्रीवास्तव जो बस्ती जिले हरैया में जल जीवन मिशन में कार्य करते है। निखिल श्रीवास्तव के बहन की शादी सिंगही में हुई थी और उनके बहन की ननद आंशी की शादी है। शादी पेठिया नदेसर अम्बेडकर नगर से होनी है। शादी समारोह में निखिल श्रीवास्तव अपनी बाइक से बहन की ननद नैसी 21 पुत्री दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव को लेकर जा रहे थे।

   सुबह करीब 11 बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के टाण्डा पुल पर पहुंचते ही ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने घटना सूचना पुलिस को दी। घटना कलवारी व अलीगंज के बीच होने के चलते मौके पर दोनों थानों की फोर्स पहुंची। अलीगंज पुलिस ने घायलो को एम्बुलेंस से मेडिकल अकबरपुर भेजा। जहां निखिल श्रीवास्तव 25 वर्ष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नैंसी को घायल अवस्था में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में नैंसी की मौत हो गई।।

   घटना की सूचना मिलने के बाद सिंगही व पेठिया नदेसर तथा अधियरवा में कोहराम मच गया। हंसी खुशी की जगह मामत छा गया है।परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415331761