बजरंग दल ने फूंका लव जिहाद का पुतला, शिक्षक द्वारा छात्रा से अश्लीलता
कानपुर : काकादेव स्थित कोचिंग सेंटर में शिक्षक द्वारा छात्रा से अश्लीलता के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षक समर्थित छात्रों ने प्रदर्शन किया। वहीं दोपहर में उस वक्त स्थिति नाजुक बन गई, जब बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता लव जिहाद का पुतला फूंकने पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए तो पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले।
काकादेव स्थित एक कोचिंग के संचालक ने अपने यहां पढ़ाने वाले शिक्षक के खिलाफ छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपित शिक्षक साहिल सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शांतिभंग की आशंका में जेल भेजा है।
इस दौरान
मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ता अक्षय त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, पवन सविता, सत्य नारायण तिवारी, धर्म दुबे, मोहित बाजपेई, विमल गोस्वामी, अमन बाजपेई, अभिजीत राय, हिमांशु दीक्षित कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हुए और आरोपित शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका। इस बीच शिक्षक के समर्थन में पहुंचे छात्र-छात्राएं भी आक्रोशित हो गए। दोनों ओर से नारेबाजी और धक्कामुक्की शुरू हो गई। हंगामा की सूचना पर काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र- छात्राओं को समझाकर पढ़ने के लिए वापस भेजा।
तीन दिन का मांगा समय
डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोचिंग में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक ने भी आना बंद कर दिया है।को चिंग के छात्रों ने एक ज्ञापन दिया है, जिसमें कहा गया है कि स्टाफ न होने की दशा में कोचिंग संचालक उनकी फीस वापस करें कोचिंग संचालक से बात हुई है। नए शिक्षकों की भर्ती के लिए उन्होंने तीन दिन का समय मांगा है।


