अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ीं : पारस
पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोजपा एवं दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने रविवार को कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं। सरकार पीड़ितों को उचित मुआवजा दे और अपराधियों को कड़ी सजा मिले। रालोजपा प्रदेश कार्यालय में दलित सेना की कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की बैठक में उन्होंने यह बात कही। बैठक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखते हुए संगठन के विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई।
पारस ने कहा कि चौकीदारों एवं दफादारों की सेवा में उन्होंने शत-प्रतिशत आरक्षण की मांग की है, क्योंकि यह समाज विगत पांच सौ वर्षों से लोगों की सुरक्षा करता आया है। राज्य सरकार को उन्होंने पत्र लिखकर इस बारे मांग की थी पर उनकी मांग पर विचार नहीं हुआ। बैठक में 14 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया तथा
रालोजपा प्रदेश कार्यालय में दलित सेना की प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिला के जिलाध्यक्षों की बैठक में राष्ट्रीय लोजपा एंव दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का स्वागत किया गया। सौ: पार्टी। दिवगंत रामविलास पासवान को भारत रत्न दिए जाने तथा पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की गयी। दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, प्रधान महासचिव रंजीत पासवान तथा युवा नेता यश राज भी इस आयोजन में मुख्य रूप से मौजूद थे।


