मौलवी ने युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म
फिरोजाबादः युवती को उसके घर उर्दू व अरबी पढ़ाने आना वाला मौलवी ही उसे अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो लिए। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। युवती मौलवी के चंगुल से छूट शनिवार शाम घर आ गई। पुलिस ने आरोपित मौलवी को शिकोहाबाद की मस्जिद से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला मशरूरगंज निवासी 23 वर्षीय मौलवी मुसईयुव खान 19 वर्षीय युवती को तीन वर्ष से उसके घर पर पढ़ाने आता था। आरोप है कि मौलवी कमरे का दरवाजा बंद कर उसे पढ़ाता था। 21 अगस्त को वह अपने भाइयों सोहिल और सोहिब की मदद से युवती को अगवा कर ले गया। 24 अगस्त को पीड़िता मौलवी के चंगुल से छूटकर घर आ गई और स्वजन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया, आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
दोनों पक्षों के वीच पंचायत में नहीं हुआ फैसला पुलिस ने बताया कि युवती के घर लौटने के बाद दोनों पक्षों में व कई बार पंचायत हुई। उसमें पीड़ित पक्ष ने मौलवी के स्वजन से दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन व पठान होने की वजह से उन्होंने है मौलवी की शादी कुरैशी परिवार की युवती से करने से इन्कार कर दिया।


