अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करते समय बस्ती का युवक डूबा हुई मौत
-तीन युवक के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था युवक
-घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अयोध्या के लिए रवाना
-23 अप्रैल को हुई थी शादी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार से तीन युवक कार से अयोध्या स्नान करने गए थे। दोपहर में नहाते करते समय एक युवक का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकल कर श्रीराम अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गये। वहीं घटना को लेकर बाजार सनसनी फैल गई है।
चिलमा बाजार के अनूप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह 26 अपने चाचा के बेटे के अमित व अभिषेक के साथ कार से अयोध्या में स्नान करने गए थे। दोपहर में स्नान करते समय अनूप सिंह गहरे पानी में डूब गये। साथियों ने गुहार लगाया। गोताखोरों ने गहरे पानी से अनूप सिंह को बाहर निकला कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुँच चुके है। पुलिस कागजी कार्यवाही पूरी कर श*व को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
अनूप सिंह तीन भाई पुनीत सिंह व सुनील सिंह से छोटे थे। 23अप्रैल को अनूप सिंह की शादी हुई थी। अनूप से पानी की टंकी में ठेकेदारी का कार्य करते थे। घटना को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है।
शादी की मेहंदी छूटी नहीं, कि उजड़ गया सुहाग
चिलमा बाजार के निवासी अनूप सिंह की शादी 23 अप्रैल को हुई थी।अभी शादी के 15 दिन पूरे नहीं हुए कि सरयू नदी अयोध्या में स्नान करते समय डुबने से मौत हो गई। शादी की मेंहदी पत्नी के हाथों से छूटी नहीं कि उनका सुहाग ही उजड़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।