रंगबाज बीवी कर्जदार पति; बुलेट पर गुटखा खाकर घूमती है, बेचारा पति पहुंचा पुलिस के पास..Colorful wife, debtor husband; She roams around on Bullet after consuming Gutkha, the poor husband reached the police.

 रंगबाज बीवी कर्जदार पति; बुलेट पर गुटखा खाकर घूमती है, बेचारा पति पहुंचा पुलिस के पास..

 यूपी।  उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पत्नी के गुटखा खाने से पति नाराज है।  नौबत तलाक तक पहुंच गई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी मुंह में गुटखा दबाकर बुलेट दौड़ाती है। गुटखा खाने से मना करने पर झगड़ा करती है। बकौल पति- पत्नी को शुरू से गुटखा खाकर बुलेट चलाने का शौक है। यह शौक ही दोनों के बीच अब विवाद बन गया है। 

पति अब पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं है। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों का विवाह 2020 में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी रह रहे थे। पति को धीरे-धीरे पता चला की पत्नी गुटखा खाती है। गुटखा खाने के बाद उसे बुलेट चलाने का शौक है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415331761