गाजियाबाद। नगर पंचायत डसना के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा और सुशासन में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में आरोग्य दर्पण द्वारा 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना पर आयोजित समारोह में भारत सरकार के अतिरिक्त कैबिनेट सचिव सौरभ तिवारी ने प्रदान किया।
महेश प्रताप श्रीवास्तव के इस राष्ट्रीय सम्मान से उनके गृह जनपद बस्ती में खुशी और गर्व का माहौल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय सहित प्रशासनिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे बस्ती के लिए गौरव का क्षण बताया।
शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि महेश प्रताप श्रीवास्तव अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनहित के प्रति समर्पित सोच से आगे भी प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देते हुए समाज के लिए प्रेरणा बनते रहेंगे।

