ग्राम गरियाँव एवं चीतापुर, विधानसभा मुगरा बादशाहपुर
जौनपुर। कर्णिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर डिग्निटी आफ लाईफ फाउंडेशन गरियाँव द्वारा स्मृतिशेष स्वर्गीय लालता प्रसाद मौर्य के पावन स्मृति में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि सविता कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी श्री महेश चन्द्र मौर्य एवं आलोक कुमार मौर्य ने सर्द मौसम में ठिठुरते निर्धनों एवं जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया।
इस अवसर पर डिग्निटी आफ लाईफ फाउण्डेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती नीतू मौर्य ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डा० एस० के० आनंद (जनरल फिजिशियन - कर्णिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर), ग्राम प्रधान श्री सुरेन्द्र कुमार, विजय कुमार मौर्य, अनुराग मौर्य आदि ने कार्यक्रम संचालन में अपना सहयोग दिया।


