IMD ने बस्ती, देवरिया, गोरखपुर समेत 17 जनपदों में बारिश, तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली की दी चेतावनी..
बस्ती। जिले में ठंड का सितम जारी है। ऐसे में आज शनिवार का दिन कोहरे से भरा था। आज धूप नहीं निकली। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी किया है कि महराजगंज जनपद समेत प्रदेश के 17 जनपदों में बारिश, तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावनाएं है।
उत्तर प्रदेश की बात करे तो मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संतरविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, समेत कुल 17 जनपदों और उसके अगल–बगल के क्षेत्रों में बादल गर्जना, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा जिसकी गति (30–40 KMPS) की संभावना जतायी जा रही है।

