सपा ने सभी विधान सभाओं में आयोजित किया पी.डी.ए. चर्चा कार्यक्रम
बस्ती। PDA चर्चा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साऊघाट में सह सेक्टर प्रभारी जुबैदा खातून जी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी । कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, सेक्टर प्रभारी राम बहाल चौधरी (पूर्व प्रधान), रजवंत पाल (पूर्व प्रधान ) रितेश यादव प्रधान, बैजनाथ शर्मा, ध्रुव चन्द्र चौधरी आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी लोगों ने पीडीए जनपंचायत में उपस्थित रहकर बीजेपी सरकार की ग़लत नीतियों एवं नाकामियों पर चर्चा किया तथा संविधान की रक्षा व बाबा साहेब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया । इसी क्रम में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मझौवाकला प्रथम में सेक्टर प्रभारी सुभाष चौधरी जी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी ।
कार्यक्रम में रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे , कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैरागल में जिला महासचिव मो स्वाले जी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी । कार्यक्रम में कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव उपस्थित रहे, महादेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भौवापार में बूथ प्रभारी काशी राम चौधरी जी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम में
कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रभारी महादेवा विजय विक्रम आर्य, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कैश मोहम्मद , प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल , अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इरसाद अहमद आदि उपस्थित रहे तथा हरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिसई में नगर पंचायत अध्यक्ष हरैया कौश्लेन्द्र प्रताप सिंह राजू जी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी ।

