शिव चबूतरे पर अश्लील नृत्य और अपमान के दो वीडियो वाइरल
मैनपुरी। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हए हैं। एक वीडियो में युवक शिव चबूतरा पर है। अश्लील नृत्य करते दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में युवक शिवलिंग का अपमान करते दिखाई दे रहा है। दोनों वीडियो 14 दिन पुराने बताए गए है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। शिवलिंग अपमान के मामले में जांच की जा रही है।
वायरल एक वीडियो में युवक अश्लील नृत्य करते दिखाई दे रहा है। इसमें दिखाई दे रहे चबूतरे की पहचान थाना एलाऊ के गांव मंछना । स्थित शिव चबूतरे की रूप में हुई है। वीडियो में डीजे पर गाना सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गणेश महोत्सव के दौरान बनाया गया - था। पुलिस के मुताबिक वीडियो 14 दिन पुराना है। इसमें दिखाई दे रहे।
युवक की पहचान करू निवासी मंछना के रूप में हुई थी। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई दूसरे वीडियो में एक युवक चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग का अपमान करते दिखाई दे रहा है। बाद में वह चबूतरे पर निढाल होकर गिर जाता है। इसमें दिखाई दे रहा शिव चबूतरा भी थाना एलाऊ के गांव मंछना का है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना भी 14 दिन पुरानी है। दोनों वीडियो एक ही दिन के हैं। शिवलिंग का अपमान करने वाले युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शिवलिंग की अपमान की जानकारी पर घटना वाले दिन युवक के स्वजन मौके पर पहुंच गए थे और युवक को पीटते हुए अपने साथ ले गए थे। एसओ एलाऊ सविता सेंगर ने बताया कि युवक के खिलाफ चार्जशीट प्रस्तुत की जा चुकी है।

